महाराजगंज, भदोही। जनपद मिर्जापुर के टेढ़वा व चेतगंज मार्ग स्थित एक कुएं से घर से निकले व्यवसाई का शव पुलिस ने शुक्रवार को कुएं से बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शिव कुमार गुप्ता है। जो कोई व्यवसाय करते थे। बीती रात गुरुवार को वह घर से अपने कुछ साथियों के साथ बाहर निकले। उसी रात शुक्रवार को सुबह तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो औराई थानाक्षेत्र के महराजगंज निवासी उनके पिता उमाशंकर गुप्ता ने काफी खोजबीन की। पूरी रात घर वापस नहीं लौटने पर उन्होंने पुलिस को कुछ लोगों के साथ जाने की जानकारी देते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथ निकले सिंपू दूबे नामक व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर मृतक का शव जनपद मिर्जापुर के टेढ़वा-चेतगंज मार्ग के एक कुएं से पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पूछताछ कर रही है। इस मौके पर भदोही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..