विद्युत विभाग के अधिकारियों से पूर्व में हुई मारपीट के मामले में चल रहे वंचित एक अभियुक्त को भेजा जेल
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मारपीट करने ,सरकारी काम मे बाधा उतपन्न करने आदि गम्भीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जो करीब 1 महीने से फरार चल रहा है। मामले में करीब 6 आरोपी जेल भेजे जाने के बाद भी दर्जन भर आरोपी अभी फरार चल रहे है। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।
एसएचओ रमेश चन्द्र राणा ने बताया कि बीते 14 दिसम्बर को दर्ज मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त मदन पुत्र प्रकाश बंसल को शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगरौला गांव में बिजली अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाया गया था। जिस दौरान कुछ गांव वासियो के द्वारा उन पर हमला कर दिया था। मुकदमे में वादी द्वारा 10 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के द्वारा गम्भीर धाराओं में मुकदमा लिखवाया गया था। जिसमे नामजद विशम्बर ,दीपक पाल व पंकज सहित 5 लोगो को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एसएचओ ने बताया कि मामले में 6 अभियुक्त जेल जा चुके है और बाकी अभियुक्तो की तलाश की जा रही है।जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..