कोतवाली पुलिस ने अवैध असलाह सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज है।
एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे अशोक बिहार चौकी प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान कब्रिस्तान के पास एक सन्दिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर बरामद हुआ तथा पूछताछ में अपना नाम सुहेल उर्फ गेंडा पुत्र फारुख निवासी अशोक बिहार थाना लोनी बताया। एसएचओ ने बताया कि युवक बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने सहित विभिन्न थानों में आधा दर्जन से भी अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। जिसे जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..