दो नेत्र दानियों ने किया चार ज़िंदगियों को रौशन

मो. कुमैल
कानपुर/ आज चमनगंज के शिफा आई सेंटर में 1212 वाँ निशुल्क कार्निया प्रत्यारोपण सफलतापूर्ण संपन्न हुआ। नेत्र महा अभियान के अन्तर्गत संसार से जाते-जाते कालपी रोड निवासी श्रीमती अमरावती और कौशलपुरी निवासी ममता जैन का निधन होने पर दोनों नेत्र दानियो के कार्निया सुरक्षित कर डॉ महमूद रहमानी द्वारा तय्यब चमनगंज किश्वर सुल्ताना फतेहपुर धीरेन्द्र किदवई नगर एवं नवाब अली इलाहाबाद को निशुल्क प्रत्यारोपित करते हुए अपना 1212वाँ कार्निया प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।












