जॉर्डन में जनता का विरोध प्रदर्शन लाया रंग, संसद में इस्राईल को गैस निर्यात पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव बहुमत से हुआ पारित

आफताब फारुकी
जॉर्डन की संसद में इस्राईल को गैस निर्यात पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। इरना के मुताबिक़, जॉर्डन की संसद ने ज़ायोनी शासन को गैस के निर्यात पर रोक लगाने के लिए क़ानूनी समिति के प्रस्ताव को पारित कर अब सरकार के हवाले कर दिया है कि वह इसे क़ानूनी रूप दे।

इस्राईल के साथ गैस समझौते को रद्द करने की मांग में पिछले शुक्रवार को जॉर्डन में नागरिक सोसाइटी और राजनैतिक दलों की अपील पर एक रैली आयोजित हुयी थी, जिसमें बड़ी संख्या लोगों ने भाग लेकर उमर रज़्ज़ाज़ सरकार से सत्ता से हटने की मांग की थी। इस रैली में शामिल लोगों ने “ग़द्दारी भरा समझौता रद्द करो” जैसे नारे लगाए था ।











