पताई समेत गन्ना खरीदें चीनी मिल : रेहान खान

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया है। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेहान खान ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और बकाया भुगतान न होने पर 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी।

ज्ञापन में जिला प्रशासन को भुगतान अविलंब कराने और भुगतान न होने पर 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता रेहान खान के साथ आशीष गुप्ता, नजर सभासद, साबिर खान, भीम खान ,उमर रहमान, राजेश यादव , जावेद अख्तर विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।











