नगरपालिका कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बीते 16 जनवरी की शाम को नगर पालिका परिषद लोनी के कैम्प कार्यालय / गोदाम पर मौजूद अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के प्राइवेट कर्मचारी महेंद्र गुप्ता उर्फ शालू व कुक सूरज के हमलावरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 हमलावरो को जेल भेज फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी ने बताया घटना में शामिल आरिफ ,दिलशाद ,आजम व 2-3 फरार अभियुक्तो की तलाश शुरू कर दी है।जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात रहे कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के बलराम नगर स्थित कैंप कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोलकर उनके प्राइवेट कर्मचारी व कुक को लात घूसे से पीटा था।जबकि कंप्यूटर आदि तोड़ने के बाद उनका मोबाइल लूटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। तभी से पुलिस मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से हमलावरों की सुरागकशी कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।











