सीडीओ का क्षेत्र में औचक भ्रमण, स्कूल व सीएचसी का किया निरीक्षण

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी पलिया क्षेत्र में गुरुवार को पहुंचे सीडीओ ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को सीएचसी में कई कमियां मिली जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द सुधार के निर्देश अधीक्षक को दिये। वहीं मरुआ पश्चिम आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे सीडीओ ने विद्यालय की बेहतर व्यवस्था को देख स्टाफ की सराहना की।

सीएचसी के निरीक्षण के बाद सीडीओ मरुआ पश्चिम आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचे और वार्डन ललिता कुमारी के साथ निरीक्षण किया जहां उन्हें सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलीं। इसके बाद सीडीओ का कारवां चंदनचौकी पहुंचे जहां उन्होंने पीएचसी व परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीडीओ थारु गांव पचपेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं से रुबरु हुए।











