1.2 किग्रा अवैध गांजा संग एक हिरासत में

संजय ठाकुर
बलिया. पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दि0 23.01.2020 को उ0नि0 दशरथ उपाध्याय मय हमराह थाना फेफना देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एंव पैदल गश्त के दौरान ग्राम मिड्ढा से वापस आ रहे थे कि मिड्ढा गेट के पास एक व्यक्ति एक प्लास्टिक का झोला लेकर आता दिखाई दिया, जिसे हमराह द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किया गया तो वह झोला लेकर हरिजन बस्ती की तरफ भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया।












