गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस ने खंगाले वाहन, चोर रास्तों पर जांची सुरक्षा व्यवस्था

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ बार्डर क्रास करके आने वाले वाहनों के साथ नागरिकों की भी गहन चेकिंग की। इसके बाद पुलिस बार्डर के जंगल व नदी घाटों पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसबी इस्पेक्टर पर गिरी कार्रवाई की गाज
भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर अपनी अभद्र कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहने वाले एसएसबी के इस्पेक्टर पर कार्रवाई का चाबुक चल गया। सूत्रों की माने तो दूतावास के निर्देशन के बाद उक्त इस्पेक्टर को बार्डर से हटा दिया गया है। बता दें कि उक्त इस्पेक्टर नेपाली भारतीय नागरिकों के साथ साथ पत्रकारों से भी आये दिन अभद्रता करता रहता था।











