ट्रक बैक करवाते हुए चपेट में आया राइस मिल का मुनीम, मौत

अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर :- प्रतापनगर के मुजाफ्तकलां के राईस सैलर में ट्रक को बैक करवाते हुए मुनीम चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मुनीम दस दिन पहले ही कैथल से यहां काम पर आया था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्जकर शव को पोस्टमार्टम करवाया।

इससे उसके सिर पर पीछे का दाहिना भाग टायरों से टकरा गया। इसके बाद से उसके भाई रामपाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्जकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।











