अपर पुलिस महानिदेशक बरेली द्वारा पोक्सों एक्ट के विवेचनाधीन अभियोगों व अभियोजन की कार्यवाही की की गई समीक्षा गोष्ठी
गौरव जैन
बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली अविनाश चन्द्र द्वारा जनपद रामपुर के समस्त थानों पर पंजीकृत होने वाले पोक्सों एक्ट के विवेचनाधीन अभियोगों व अभियोजन की कार्यवाही की समीक्षा गोष्ठी जोन कार्यालय पर की गयी।
अभियोगों का समय से विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी करने तथा उसके उपरान्त कोर्ट में उक्त अभियोगों की प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तगण को शतप्रतिशत दण्डित कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा न्यायालय में पूर्व से लम्बित अभियोगो में भी प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तगण को दण्डित कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि उपरोक्त प्रकरणों की सूचना प्राप्त होने पर तत्परता से अभियोग पंजीकृत करें। अभियोगों को गुण दोष के आधार पर उनका तत्काल सफल निस्तारण कराये। इसके अतिरिक्त नई बीट प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करे एवं रात्रि में प्रभावी गस्त व प्रभावी पट्रोलिंग कराये।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..