शिशु सदन में शिवा और मानवी का धूमधाम के साथ मनाया जन्मदिन

गौरव जैन
रामपुर। शिशु सदन में शिवा और मानवी का जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के दौरान जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी एवं नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शिवा और मानवी ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।












