अवैध खनन की रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी ने कोसी नदी पर की छापेमारी

गौरव जैन
स्वार। अवैध खनन की रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी ने कोसी नदी पर छापेमारी कर अवैध खनन से भरे दो डंपर पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किये साथ ही बैलगाड़ियों के टायर भी काटे। कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

छापामार कार्यवाही में अवैध खनन से भरे दो डंपर को धर दबोचा। प्रशासन की कार्यवाही देख खनन करने वाले बैलगाड़ियों को नदी में छोड़कर भाग गए। जिसपर उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर पर बैठ कर कोसी नदी में मौजूद बैल गाड़ियों के टायर भी काट दिए। पकड़े गए डंपर पुलिस अभिरक्षा में सौप दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।











