प्रयागराज मंसूर अली पार्क में एनआरसी, एनपीआर देश के खिलाफ जारी है लड़ाई

वाजिद अली / तारिक खान
प्रयागराज. मंसूर अली पार्क में एनपीआर,एन आरसी और सीएए के खिलाफ चल रहे धरने के २७ वें दिन जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं वहीं करैली, अटाला, रसूलपुर, लखनपुर, मंदर, बख्शीमोढ़ा, अंधीपुर आदि मोहल्लों से सैकड़ों महिलाएँ तिरंगे झण्डे के साथ जुलूस लेकर मंसूर पार्क पहुँचीं।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हठधर्मि छोड़ कर इसका समाधान निकालें। यह देश की एक्ता और अखण्डता को खण्डित करने वाला क़ानून होगा। उन्होंने कहा बडे दूख की बात है की आज देश में बेरोज़गारी, महंगाई पर चर्चा नही की जाती। जबकि हिन्दू मुसलमान, गाय गोबर लव जेहाद और विघटनकारी बातें फैला कर देश के माहौल को प्रदूषित किया जा रहा है। हम इस काले क़ानून को नहीं मानेंगे और जो लोग इसका समर्थन कर रहे हैं उनके लिए ईश्वर से कामना करते हैं की उन्हें सदबुद्धि दे और वह भी इस क़ानून का विरोध करें। वरिष्ठ रंग कर्मी क़मरुल इस्लाम आज दूसरे दिन भी मंसूर अली पार्क में डटे रहे उन्होने अपनी गीत मण्डली के साथ आओ हमारे साथ चलो।
माँ बेटियों और नौजवानो आओ हमारे साथ चलो जैसे गीत के माध्यम से प्रदर्शनकारीयों के हौसले को बढ़ाया। धरने में कई अन्य वक्ताओं ने भी सरकार से इसे वापिस लेने की मांग करते हुए महिलाओं को समर्थन देने की बात कही।











