भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का अजीबोगरीब बयान, कहा – देश के 80% मुस्लमान देशभक्त नही, ओवैसी को पाकिस्तान भेज देना चाहिये

संजय ठाकुर
बलिया। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह और विवादित बयान एक दुसरे के पूरक होते जा रहे है। लगातार विवादित बयानों के वजह से सुर्खियों को बटोरने वाले सुरेन्द्र सिंह ने इस बार विवादों में अपने ब्यान की हदों को पार कर यहाँ तक कह डाला है कि देश के 80 प्रतिशत मुस्लमान देशभक्त नही है। सुरेन्द्र सिंह के इस बयान को लेकर काफी राजनैतिक रूप से आलोचनाये हो रही है।
अमर उजाला ने इस सम्बन्ध में एक खबर का प्रकाशन किया है। खबर में बताया गया है कि बलिया जिले के बैरिया सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को एक अजीबोगरीब बयान देते हुवे कहा है कि हिंदुस्तान में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान देशभक्त नहीं हैं। वे रहते हैं हिंदुस्तान में, खाते हैं हिंदुस्तान का किन्तु उनके मन में हमेशा पाकिस्तान ही बसता है।












