टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता,पुत्री घायल,पत्नी की मौंत

तब्जिल अहमद
कौशाम्बी कड़ा धाम कोतवाली के औरेनी मोड़ पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया, हादसे में महिला की मौके पर मौत, हो गई जबकि बाइक चालक व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया। जबकि घायल पिता व बेटी को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे में मीना के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौंत हो गई,जबकि गुलाब व जिया गंभीर रूप से घायल हो गये। आस-पास रहे लोगो की मौके पर भारी भीड जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया। घायल पिता व बेटी को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।











