लोनी के गोपाल हॉस्पिटल में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर जाहिर की खुशी

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत पर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ सुबह से ही गोपाल हॉस्पिटल के संरक्षक व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ0 सचिन शर्मा के हॉस्पिटल पर कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया।

उधर नवीन गुप्ता ने कहा कि देश और देश की राजधानी दिल्ली में नफरत फैलाने वालों की हार और जनता का काम करने वालों की जीत हुई है हिन्दू मुस्लिम की राजनीति अब नहीं चलेगी अब मुद्दों की राजनीति चलेगी।भावना बिष्ट ने अरविन्द केजरीवाल के संदेश को बढ़ाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया है पहले से बेहतर और ज्यादा काम करेंगे। आफताब आलम ने कहा कि दिल्ली की जनता ने कर दिखाया है कि अब दिल्ली व देश मे नफरत की राजनीति नही चलेगी। हिन्दू मुस्लिम ,मंदिर मस्जिद ,गोली मारो ,गद्दार ,देशद्रोही आदि की बेफिजूल बयानबाजी पर विकास हावी रहा है।इस मौके पर वसीम भारती , विश्वास त्यागी , मोहसिन ,आर पी पांडेय , अरुण गुप्ता , इफ्तिखार अहमद , धर्म सिंह , मास्टर सुभाष , अजय कांत दीक्षित ,अनुराग , आकाश , अनिल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।











