रंजिश में दबंग ने युवक पर किया चाकू से हमला, हमलावर गिरफ्तार

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। नगर पालिका रोड पर देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक दबंग ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। आनन फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गय जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा। आरोपी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।












