क्षतिग्रस्त मार्ग को सही करवाने हेतु दिया ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ):स्थानीय तहसील मुख्यालय पहुंच कर मर्यादपुर क्षेत्र के जागरूक एक दर्जन ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी लालबाबु दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि मर्यादपुर सहित मधुबन क्षेत्र की अधिकांश सड़कें व उस पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है मारूखपुर ,दरियाबाद,बहादुरपुर ,चांदपुर बबुरहा जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। साथ ही मर्यादपुर लखनौर,बेलौली बाजार से रामपुर, जुडनपुर मार्ग ,रसूलपुर मेन मार्ग ,मर्यादपुर लघुवाई जाने वाली सड़क व मधुबन क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त एवं बदहाल पड़ी हुई है।












