सफाई कर्मचारियों के वेतन की मांग में शामिल हुआ व्यापार मंडल, ईओ को सौपा ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर। सफाई कर्मचारियों की वेतन की मांग में व्यापार मंडल भी शामिल हो गया। व्यापारियों ने सफाई कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका के ईओ को उनके वेतन दिलाए जाने के लिये ज्ञापन सौपा। बता दे कि शहर में कई दिन से सफाई कर्मचारियों की वेतन की मांग को लेकर हड़ताल चल रही है जिससे शहर की गलियों तथा मोहल्लों में अत्यधिक कूड़ा जमा हो गया है तथा गंदगी का अंबार इकट्ठा हो गया है।












