लखीमपुर खीरी÷ लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र में नाली के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कई लोग गंभीर रूपर से घायल हो गये ।जानकारी के अनुसार यह मामला थाना भीरा के बड़े मलूकापुर का है जहां पुराने नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मलूकापुर गांव के ही प्रताप सिंह और विजय सिंह के बीच नाली का काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।
मामले में कई बार पुलिस शिकायत हुई लेकिन हल्के की पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की, जिसका परिणाम रहा कि गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे ईट पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, ब्रजराज, नारायण सिंह को गम्भीर चोटें आई। वही सोनी,मालती,मैना भी चोटिल हुई। वही दूसरी तरफ सेविजय सिंह, सूरज, हरनाम, संजय को काफी चोट आई जिन्हें गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीरा एसओ प्रदीप सिंह ने बताया मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..