मध्य प्रदेश में कोयले से लदी एनटीपीसी की दो माल गाडी आमने सामने टकराई
आफताब फारुकी
भोपाल:मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयले से लदी एनटीपीसी की 2 मालगाड़ी आमने-सामने टकराई गई हैं। ट्रेन में फंसे लोगों को एनटीपीसी के कर्मिी कटर मशीन से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना में ट्रेन के इंजन को काफी नुकसान पहुंचा है। बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है। मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी, कोतवाली थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रेन में कोयला भरा हुआ था और दूसरी ओर खाली वापस लौट रही थी। दोनों ही ट्रेनें उत्तर प्रदेश के रिहंद नगर के एनटीपीसी प्लांट के लिए कोयला सप्लाई के काम लगी हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..