नगर पालिका कार्यालय में ही जंग खा रहें है मोबाइल शौचालय, समाजसेवी आलोक मिश्रा ने लिखा उच्चाधिकारियों को पत्र

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी पलिया नगर पालिका प्रशासन इन दिनों अपने खरीदें उपकरणों का ही लाभ नहीं ले पा रहा है वह महीनों से खुले में जंग खा रहे हैं। आपको बता दें कि लाखों रुपए खर्च कर मोबाइल शौचालय खरीदे गए थे इनका उद्देश्य था कि जिन स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है वहां वैकल्पिक व्यवस्था करा कर उपयोग में लाया जाए लेकिन नगर पालिका परिषद पलिया के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों की उदासीनता के चलते इन योजनाओं को मूर्त रूप ना देकर लाखों खर्चा होने के बावजूद खुले में शौच जाने को लोग विवश दिखाई दे रहे हैं। पलिया में एक मात्र सुलभ शौचालय को उपजिलाधिकारी और सीओ के प्रयास के बाद भी अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है।












