ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड कर्मियों के अथक प्रयास से कुएं मे गिरी गाय निकली बाहर

शिव शंकर जायसवाल
चौरी भदोही। चौरी बाजार के बर्दहां मे कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों की सहायता से अथक प्रयास के बाद निकाला गया।चौरीबाजार के बरदहा पाल बस्ती में रात में रात के समय खुले कुएं में एक गाय गिर गई थी सुबह होने पर ग्रामीणों ने देखा कि कुएं में गाय गिरी है तो ग्रामीणों ने तत्काल चौरी चौकी इंचार्ज प्रवीण ओझा को सूचित किया चौकी इंचार्ज ने मौके पहुंचकर तत्काल फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचित किया












