एक बार फिर से पेश हुई एकता की मिसाल, धरनारत महिलाओं के साथ साधू सन्तो ने बाबा की मज़ार पर किया चादर पोशी

तारिक खान/ वाजिद अली
प्रयागराज. मंसूर अली पार्क में ५३ वें दिन भी धरना जारी रहा महिलाएँ काले क़ानून के खिलाफ मुखर हो कर इन्क़ेलाबी नारे लगा कर लोगों में जोश भरती रहीं। सीएए एनपीआर और एनआरसी से आज़ादी देश में अमन चैन और सदभाव के लिए दादा मियाँ के ३७३ वें उर्स के मौक़े पर धरनारत महिलाओं के साथ हिन्दू मुस्लिम सदभाव मंच ने मखमल की चादर को बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में गुलपोशी और अक़ीदत का इज़हार करते हुए कीडगंज स्थित दादा मियाँ की मज़ार पर जा कर चढ़ाया और अमन और आपसी सदभाव की दूआ व प्रार्थना की।












