ओरिएन्ट माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल ने किया वार्षिक उत्सव का आयोजन
मुहम्मद कुमैल
कानपुर दलेल पुरवा स्थित ओरिएन्ट माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल ने चीना पार्क में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया आयोजन का शुभारंभ लब पे आती है दुआ से नन्ही छात्राओं ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काज़ी ए शहर आलम रज़ा नूरी रहे
कार्यक्रम में आये छात्र छात्राओं के परिजनों से काज़ी ए शहर ने कहा कि बिना तालीम हासिल किये कोई भी कौम तरक्की नही कर सकती इसलिए आप सभी आधी रोटी खाइये लेकिन बच्चो को जरूर पढ़ाइये वहीं नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने सेव गर्ल्स के साथ ही साथ रंगा रंग कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से,प्रबंधक हाजी मो0 नफीस अंसारी,प्रिंसिपल रिज़वान अहमद(मो0 तौफीक),मैनेजर एसोसिएशन ऑफ स्कूल ऐंड मदरसा(सभी सदस्य)इरफान भाई,अखलाक अहमद खां,रईस खान,स्कूल की सभी टीचर्स और स्टाफ इत्यादि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..