मध्य प्रदेश सियासी घमासान – 16 विधायको का इस्तीफा, 2 मेल अटैचमेंट में आये इस्तीफे – सूत्र

अहमद शेख
डेस्क. मध्य प्रदेश में चल रहे सियासत के शह और मात के खेल में पल पल हालात बदल रहे है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज सुबह अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद दोपहर सियासत में पाला बदला और सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया। इस्तीफा 9 मार्च की तारिख में लिखा हुआ था जिसको आज अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर सिंधिया ने पोस्ट कर दिया था।

द हिन्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार कुल 16 विधायको ने अपने पद से इस्तीफा मेल के माध्यम से भेज दिया है। अगर यह समाचार और इस्तीफे की कार्यवाही सही है तो फिर कमलनाथ सरकार अल्पमत में दिखाई दे रही है। लगातार पल पल बदलते सियासत के इस घमासान पर हम लगातार नज़र रखे है और आपको पल पल की खबरे पंहुचा रहे है। जुड़े रहे हमारे साथ।











