आबकारी इस्पेक्टर ने होली पर शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। होली पर्व पर शान्ति व्यवस्था में कोई अड़चन न पड़ सके इसको लेकर शराब की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाता है। बंदी के बावजूद भी कोई दुकानदार शराब की बिक्री न करा सके इसको लेकर आबकारी इस्पेक्टर गिरीश कुमार ने पलिया स्थित शराब व बियर की दुकानों पर औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें सभी दुकाने पूरी तरह से बंद मिलीं।












