जिले में सब्जियों की कालाबाजारी, कोरोनावायरस के नाम पर लूटा जा रहा ग्राहकों को

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। जिले में सब्जियों की कालाबाजारी मंगलवार से शुरू हो गई है. कई सब्जी को दो गुने रेट पर बेचा जा रहा है। जिससे लोग परेशान हो गए हैं। मजबूरी में थोड़ा ही सही लेकिन सब्जी लेना पड़ रहा है।

वर्तमान में सब्जियों के भाव इस प्रकार हैं-
सब्जी का नाम वर्तमान भाव प्रति किलोग्राम
आलू 40 रुपए
फूल गोभी 40 रुपए
पत्ता गोभी 30 रुपए
गाजर 30 रुपए
मूली 30 रुपए
टमाटर 50 रुपए
पालक 20 रुपए
अदरक 160 रुपए
शिमला मिर्च 60 रुपए
प्याज 40 रुपए











