लॉक डाउन के सड़कों पर उतरे अधिकारी, जनता को मास्क व सैनिटाइजर उपयोग की दी जानकारी
वरुण जैन
स्वार। जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पूरा अधिकारी अमला सक्रिय है। लॉक डाउन के दौरान अधिकारी सड़कों पर लोगों को वायरस से बचाब के बारे में जानकारी देते नजर आए। अधिकारियों ने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर जनपद में लॉक डाउन लागू है। स्थानीय अधिकारी भी इस खतरे को लेकर वेहद सक्रिय हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मंगलवार को एडीएम जगदम्बा प्रसाद, एसडीएम राकेश गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रहमपाल सिंह सड़कों पर उतर आए। इस दौरान अधिकारियों ने नगर सहित नरपतनगर, बिजरखाता व मसवासी आदि क्षेत्रों में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग के लिये जागरूक किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने जनता से अफवाहों से दूर रहने की हिदायत दी। अधिकारियों ने लोगों से भीड़ एकत्र ना करने की चेतावनी देते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने की पुरजोर अपील की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..