अंबाला में पहला कोरोना पॉजिटिव केस आया सामने

आँचल गौड़
अंबाला. अम्बाला शहर का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है. कोरोना संक्रमित मरीज़ पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा. युवक दो दिन पहले ही चेकअप के लिए आया है और शहर के सिविल हस्पताल खुद का चेकअप करवाया.

हालांकि अंबाला के लिए राहत की बात यह है कि उक्त युवक पंजाब का रहने वाला था और उसके परिजन ही उसे अंबाला सिविल अस्पताल में लेकर आए थे. जहां उसे 3 दिनों से आइसोलेशन में रखा गया था। युवक में करोना पॉजिटिव के लक्षण मिलने की पुष्टि खुद जिला सिविल सर्जन ने की है।











