गाजीपुर – लॉक डाउन में गरीबो की मदद को बढ़ा हाथ, गरीबो के तकसीम हुआ राशन

शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. लॉक डाउन की स्थिति में गरीबो के दो वक्त की रोटी के खातिर परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान समाज के लोग सम्भ्रांत नागरिको और जिम्मेदारो ने भी अपनी ज़िम्मेदारी उठाना शुरू कर दिया है और गरीबो के बीच उनकी दैनिक ज़रुरतो की सामग्री तकसीम करना शुरू कर डाला है।

इस दौरान समाजसेवी बब्लू ने कहा कि यह कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके की यह ज़िम्मेदारी है कि सभी लोग अपने भरसक पूरा प्रयास करे कि कोई भूखा न सोने पाए। अनाज वितरण में से मंसूर अंसारी, रिशु, द बजाज हिन्द का मुख्य योगदान रहा।











