जरूरतमंदों को मिला राशन चेहरे पर आई मुस्कान

मुहम्मद कुमैल
कानपुर कोरोना संकट के चलते 22 मार्च से कानपुर पूरी तरह लॉक डाउन है लॉक डाउन के चलते सभी काम ठप पड़े हैं जिसके कारण रोज कमाने खाने वाले गरीब तबके के लोगो को एक बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्यूंकि जो लोग प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे आज उनके घरों में राशन की किल्लत है जिसको मद्दे नज़र रखते हुए आज रविवार को दलेल पुरवा स्थित मदनी गेस्ट हाउस में लगभग 7 सौ गरीबों और जरूरतमंदो को आटा, चावल, आलू व अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की गई












