क्षेत्राधिकारी लोनी सर्किल में किसी को भी परेशान नही रहने देंगे, तीनों थानों ने दिखाई दरियादिली वितरित की राहत सामग्री

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है। एक तरफ जहां लोग पुलिस की लॉक डाउन में मारपीट की वीडियो वायरल कर रहे है।वही दूसरीं और पुलिस लोगो को घर-घर राहत सामग्री ( राशन) व पका हुआ भोजन वितरित कर रही है। रविवार को सुबह सीओ राजकुमार पांडेय के निर्देश पर लोनी ,ट्रोनिका सिटी ,लोनी बॉर्डर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चौकी प्रभारियों ने टीम के साथ क्षेत्र में जरूरतमंदों को राहत सामग्री (राशन) व पका हुआ भोजन घर घर जाकर वितरित किया।












