भूखे राहगीरों व मजदूरों को खाना खिलाने के लिए आगे आई कोखराज पुलिस

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. कोरोना वायरस के चलते दिल्ली गाजियाबाद से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूर वर्ग वहां से पलायन करके अपने गांवो को पहुंचना चाह रहा है इसके लिए जिसे जो भी साधन मिल रहा है उसी से वह घर जा रहे है या पैदल ही जा रहे है किंतु रास्तों में होटल और ढाबो के बंद होने के कारण इनकी भूख नही मिट पा रही थी












