सदर विधायक ने जिलाधिकारी क़ो सौंपी कोरोना पीड़ितों के लिए एक लाख इक्यावन हजार की आर्थिक सहायता की चेक

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में निजी सहायता के रूप में एक लाख 51 हजार की चेक जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को उनके आवास पर पहुंच कर सौंपी। आश्वासन दिया कि जनता की हर समस्या के निस्तारण के लिए वह समय तैयार हैं।












