जरूरतमंदो को मिला खाने का पैकेट व राशन, चेहरे पर आई मुस्कान

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। कोरोना संकट के चलते सभी काम ठप पड़े है जिसके कारण रोज कमाने खाने वाले गरीब लोगों को एक बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्यूं कि जो लोग प्रतिदिन दिहाड़ी मजदुरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे आज उनके घरों में राशन की किल्लत है जिसके मद्देनजर आज औराई कोतवाल रामजी यादव,हेड कांस्टेबल अजय सिंह द्वारा सैकड़ो जरुरतमंदों को खाने का पैकेट बितरण किया गया।












