गाजीपुर – एसडीएम राकेश गुप्ता ने अपनी निधि से किया 200 गरीबो के खाने की व्यवस्था

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। एसडीएम मोहम्दाबाद राकेश गुप्ता ने आज अपने निधि से 200 गरीबो के लिए खाना वितरित किया। इस मौके पर एसडीएम राकेश गुप्ता के साथ क्षेत्राधिकारी विनय गौतम सहित थाना प्रभारी अशेष नाथ सिंह और कोतवाली पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इसी कड़ी ने लिमरा कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन सुहैल मुमताज़ ने भी इस अवसर पर गरीबो को तौलिया, गमछा और फल का वितरण किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे।











