प्रेम नगर के लोगो ने गरीबो की मदद के लिये उठाया सराहनीय कदम, क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से 100 परिवारों को लेंगे गोद

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। क्षेत्र के प्रेमनगर कॉलोनी मोहम्मदी मस्जिद के पास रहने वाले अफजाल मलिक ,हाफिज एहतेशाम ,कारी मसरूर साहब लॉक डाउन के दौरान कई दिन से लगातार गरीबो ,बेसहारा परिवारों की मदद कर रहे है। जिन्होंने खुशहाल पार्क कॉलोनी में घर – घर जाकर उन परिवारों जिनके घर खाना नही बन पाया और कही से शासन प्रशासन की कोई मदद भी नही मिल पा रही है को जरूरत का सामान आटा ,चावल ,दाल ,तेल ,चीनी आदि जरूरत का सामान वितरित किया।

उन्होंने अपील की है कि सभी लोग अपने अपने घरो में रहे और सरकार व शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करे। इस महामारी को हमे देश में जड़ से उखाड़ फेंकना है। वही क्षेत्र में इन लोगो की काफी सराहना हो रही है।जिन्हें देखकर प्रतीत भी हो रहा है कि क्षेत्र में अगर ऐसे गरीबो के दुख को अपना दुख समझने वाले लोग है और मदद करने का जज्बा है तो कोई भूखा सो ही नही सकता।











