बेवजह घूमने वाले साइकिल सवारों को पुलिस ने बनाया मेढक, कई कदम कूदे
फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी लॉक डाउन का उलंघन करने से लोग नही चूंक रहे थे। सोमवार को सीओ राकेश नायक ने बेवजह घूमने वाले साइकिल चालकों को जहां रोड पर मेढक बनाकर उनकी साइकिल का बोझ डालते हुए कई कदम कुदाया
वहीं बाइक चालकों पर चालान काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कई घंटे तक पुलिस बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई करती रही। पुलिस के सख्त होने के बाद एकाएक सड़कों पर संनाटा सा नजर आने लगा।
जानकारी देते हुए सीओ राकेश नायक ने बताया कि पिछले कई दिनों से बेवजह घूमने वालों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया जा रहा था लेकिन उसके बावजूद भी लोगों में सुधार नही हुआ। उन्होंने बताया कि अब बेवजह घूमने वालों पर पुलिस इसी तरह से कार्रवाई करेगी। उन्होंने अपील कि, की शहर व क्षेत्रवासी बेवजह घर से बाहर न निकले।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..