बेजुबानों का भूखा पेट भरने को आगे बढ़े लोगों के हाथ
फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए शासन द्वारा किए गए लॉक डाउन के बाद इंसानी जीवन तो फिर भी जैसे तैसे अपनी पेट की आग बुझाकर काम चला रहा है। लेकिन शहर में घूमने वाले भूख से तड़पते बेजुबान पशुओं का बुरा हाल बना हुआ था।
महंगापुर गुरुद्वारा के संत बाबा गुरनाम सिंह के निर्देशन व सीओ राकेश नायक के अनुरोध पर आवारा पशु के पेट की आग बुझाने के लिए गुरुतेग बहादुर स्कूल के प्रबंधक सर्वजीत सिंह, गुरुद्वारे के सेवादार सुरेंद्र सिंह गिल व शेर सिंह सेखों ने बेजुबान पशुओं के खाने के लिए चारे की व्यवस्था कर पलिया शहर पहुंचे। सीओ राकेश नायक ने समाजसेवियों के साथ मंडी परिसर, रामलीला मेला मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर मौजूद पशुओं के लिए चारे का इंतजाम किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..