पाव पूजन कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने और कोरोना संक्रमण से बचाव की मांगी गई

शहबाज़ आलम
प्रयागराज. भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाअध्यक्ष विभव नाथ भारतीय के दिशा निर्देश पर नैनी क्षेत्र गुरु नानक नगर एवं उत्तरी लोकपुर बस्ती में नवरात्र के अवसर पर कन्या भोज हुआ जिसमें कन्या भूण हत्या से देश में स्त्री और पुरुष के बीच बिगड़ते संतुलन पर काशी क्षेत्र. क्षेत्रीय मंत्री व प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह ने नवरात्र के अवसर पर कन्याओं के पाव पूजन कर यह अरदास करते रहे कि “कन्या भ्रूण हत्या” एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बच्चियों को बचा लोl

जिला सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार ने कहा कि जिस तरह गर्भ में पल रही कन्याओं को मार दिया जा रहा है उससे तो यही सवाल उठने लगा है कि आने वाले समय में कन्या भोज के लिए कन्या कहां से मिलेंगी यह हम सबके लिए चिंता का विषय हैl इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय श्रीवास्तव. जय सिंह पटेल .प्रवीण .मनोज गुप्ता .मंजू सिंह . हरमन सिंह. दलजीत कौर. रामजी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।











