अपर जिलाधिकारी ने राशन की कालाबाजारी की पुष्टि होने पर कोटा संचालक के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

गौरव जैन
रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने शहर के निसामुद्दीन मोहल्ला बेलदारान में संचालित राशन की दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पाया कि 13.75 कुंटल गेहूं और 9.82 कुंटल चावल के उठान के बावजूद भी वितरण सुनिश्चित नहीं कराया गया है ।












