ग़ाज़ीपुर- शहर के महुआबाग़ में कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहर में मचा हडकम्प

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महुआबाग स्थित मस्जिद में सोमवार से क्वारंटाइन किये गए 11 जमातियों में से एक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। यह रिपोर्ट गुरुवार की दोपहर जिला प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने की है। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त मस्जिद में पहुंची और दोनों को जिला अस्पातल लाया जा रहा है।

यहां बस न मिलने पर मस्जिद में रुके। इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व सभी को क्वारंटाइन रहने को कहा गया। वहीं कुछ देर बाद एसीएमओ पी के कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने सभी का थर्मल स्क्रीनिग किया। उन्हें लॉकडाउन तक कहीं न आने-जाने की हिदायत दी गई थी











