महिला अपने पांच बच्चो सहित गंगा में कूदी और तैर कर खुद बाहर आ गई, बच्चो की डूबने से हुई मौत

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पांच बच्चों को लेकर गंगा में छलांग लगा दिया और फिर खुद तैर कर बाहर आ गई। मौके पर पुलिस मौजूद है और डूबे बच्चो की तलाश जारी है. मामला गोपीगंज कोतवाली के जहांगीराबाद का है जहां एक महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा में लेकर कूद गई। गंगा किनारे बैठी महिला ने पत्रकारों से पूछे जाने के बाद बताया कि उसने अपनी तीन बेटी और दो बेटे को गंगा में फेंक दिया है। उसने बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है और महिला से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।












