बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 129 वी जयंती पर तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि, शालिनी गुप्ता अधिशासी अधिकारी लोनी
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 129 वीं जयंती पर लोनी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने बाबा साहेब अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें समतामूलक समाज का प्रणेता बताया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर सभी सफाई कर्मचारियों का अभिवादन किया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने कई सफाई कर्मियों के घरों में भोजन पहुंचवाया और गौशाला पहुँचकर गौसेवा भी की। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि बाबा साहेब मात्र संविधान निर्माता या दलित एवं शोषित वंचितों के मसीहा ही नहीं थे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनका विशेष योगदान है। उनके सुझाए आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। महिलाएं और दलित समाज को समान अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहेब सदैव याद किये जायेंगे। बाबा साहेब अंबेडकर की सोच थी कि जाति का विनाश जाति के बीच से नहीं हो सकता। इसके लिए हमें वर्ग के स्तर पर सभी के लिए सामान अवसर उपलब्ध करवाने होंगे जो आज हमें देखने को मिल रहा है इस दिशा में हम कामयाब हुए है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..