थाना टोनिका सिटी पुलिस ने नशीले पदार्थ गांजे की तस्करी करते 2 तस्कर किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी। जब पुलिस ने चैकिंग के दौरान गांजा बेचते 2 अभियुक्तो को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 किलो 2 सौ ग्राम गांजा बरामद कर दोनो शातिर तस्करों को जेल भेज दिया है।

इसी दौरान दोनो के कब्जे से 2 किलो 2 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कासिम पुत्र मौ0 रियाज व आशु पुत्र मौ0 सगीर निवासीगण बंगाली बस्ती कासिम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी बताया। एसएचओ रमेश चंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के मादक पदार्थ तस्कर है। जो चलते फिरते लोगो को गांजा तस्करी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनो को पुलिस ने जेल भेज दिया है।











