ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा जोरई में बीती रात 8:00 बजे जमीनी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चेतसिंह में पुलिस संरक्षण में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात 8:00बजे रास्ते से गुजरते समय हुई कहासुनी के दौरान बात इतनी बढ़ीं कि दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलनी शुरू हो गई। और खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एक पक्ष से मालती देवी पत्नी फूलचंद, राजेश यादव, बृजेश व मोहित पुत्रगण फूलचंद और दूसरे पक्ष से आशीष यादव, अरविंद,अजय,व दो बालिका घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर उपचार हेतु भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थिमिकी दर्ज की गई है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..