दौलतनगर में लगातार कर रहे है 400 लोगो की मदद होटल बन्द होने के बाद गरीबो ,जरूरतमन्दों के लिये फ्री चला रहे है रसोई

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी विधानसभा की दौलतनगर कॉलोनी जो थाना ट्रोनिका क्षेत्रान्तर्गत आती है में सलीम मुनीरी व उसका छोटा भाई हनीफ मुनीरी तथा इनका भतीजा अमन मुनीरी बिना किसी भेदभाव के गरीब मजदूरों के परिवारों तक अपनी रसोई पर खाना बनाकर वितरित कर रहे है।सलीम मुनीरी का कहना है कि जब से माननीय प्रधानमंत्री जी ने लॉक डाउन की घोषणा की तो उन्होंने अपना बादशाह के नाम से होटल बन्द कर गरीबो/ मजदूरों की सेवा में लग गये थे।












